बीजेपी संगठन में फेरबदल, तीरथ सिंह रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
तीरथ सिंह रावत
भारतीय जनता पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल मं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। तीरथ सिंह रावत को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी टीम गठित कर ली है। इसमें उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत को जहां उपाध्यक्ष का पद मिला है तो वहीं सांसद अनिल बलूनी सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर यथावत बने हुए हैं।
तीरथ सिंह रावत बहुत ही कम समय के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। रावत संघीय पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पास व्यापक संगठनात्मक अनुभव भी है। ऐसा नहीं है कि वह पहली बार बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हो रहे हैं।
इससे पहले वह बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पार्टी के इस फैसले को आने वाले चुनावों के मद्देनजर लिए गए फैसले के तौर पर देखा जा रहा है।
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव नियुक्त किए गए हैं। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरान महासचिव नियुक्त की गई हैं तो वहीं वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीएल संतोष को संगठन महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
नई टीम के गठन में नितिन नबीन ने 2027 के चुनावों को ध्यान भी रखा है। यही वजह है कि टीम में उत्तर प्रदेश से 6 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा राजस्थान से तीन, दिल्ली से 6, महाराष्ट्र से चार, और उत्तराखंड से 2 लोगों को शामिल किया गया है। इसी तरह ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पंजाब, बंगाल, केरल और बिहार से भी दो-दो चेहरों को जगह दी गई है।
