चमोली पीपलकोटी टनल हादसा: 7 की मौत, 14 घायल, सीएम धामी घटनास्थल पर पहुंचे

चमोली पीपलकोटी टनल हादसा

चमोली पीपलकोटी टनल हादसा

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। प्राकृतिक आपदाओं की कई तस्वीरों के बीच चमोली के पीपलकोटी में टनल हादसा होने की खबर है। चमोली जिले में एक जलविद्युत परियोजना के लिए निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार यानी 13 अगस्त को पानी और मलबा घुस गया। पानी और मलबा घुसने की वजह से यहां  पर अब तक 7 लोगों की मौत हो जाने की खबर है।

चमोली पीपलकोटी टनल हादसा
चमोली पीपलकोटी टनल हादसा


बताया जा रहा है कि हादसे में 14 लोग घायल हो चुके हैं। हालांकि अभी बचाव अभियान जारी है। घटना के दूसरे दिन ही यानी कि शुक्रवार को तड़के सुबह से ही राहत अभियान जारी है। इसके लिए मौके पर जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आइटीबीपी व सेना समेत अन्य टीम मौजूद हैं। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे हैं।  


सुरंग में थे 22 मजदूर
मिल रही जानकारी के मुताबिक चमोली में अलकनंदा नदी पर बन रही विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में गुरुवार की शाम को भारी भूस्खलन हुआ। इसकी वजह से सुरंग के अंदर पानी और मलबा भर गया। इस में 22 मजबदूर फंस गए थे। इन 22 मजदूरों में 19 को तो बाहर निकाल दिया गया था। हालांकि तीन का खबर लिखे जाने तक कोई पता नहीं चला है। बाहर आए मजदूरों में से 7 को मृत घोषित कर दिया गया था जबकि 14 लोगों को नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा पीपलकोटी क्षेत्र में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) लिमिटेड की परियोजना स्थल पर हुआ।

घटनास्थल पर सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टनल के अंदर जाकर जायजा लिया। साथ ही टीएचडीसी के अधिकारियों से टनल हादसे को लेकर जानकारी ली। सीएम धामी जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मिलेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय सुंरग के अंदर ग्रेविटी पर पैकिंग का काम चल रहा था। इसी काम को करने के दौरान सुरंग के अंदर जोरदार धमाका हुआ और पानी के साथ भारी मलबा सुरंग के अंदर भरने लगा। जानकारी के मुताबिक यह हादसा गुरुवार की शाम पौने सात बजे हुआ। इस समय सुरंग में 28 मजदूर काम कर रहे थे। अधिकतर श्रमिक बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं।

मृतकों के नाम 

– प्रदीप सिंह पवार (टिहरी जिले के गेंवाल के रहने वाले)
– मुकेश (चमोली)
– दुर्लभ शर्मा (बिहार)
– विजय (झारखंड)
– जितेंद्र कुमार
– लोकेश्वर
– भुनेश्वर


हादसे में घायलों के नाम

– सुनील दीवान (छत्तीसगढ़ के कोंडागांव निवासी)
– हाबिल गुड़िया (झारखंड)
– निस्तार भिंगरा
– विनोद सावना
– दीना बैगरा
– खेला राम बिसरा
– छब्बा सिंह (पंजाब)
– तिलक राज (हिमाचल)
– चन्दन कुमार (बिहार)
– अवधेश
– नन्दलाल
– रोहित पाण्डे
– पेन सिंह (छत्तीसगढ़)
– गोविंद (छत्तीसगढ़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक नजर