चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने सीएम धामी की पीठ थपथपाई

Uttarakhand Cheif Minister Pushkar Singh Dhami with PM Modi

Uttarakhand Cheif Minister Pushkar Singh Dhami with PM Modi

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने चार साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर जहां राज्य में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के नेता भी सीएम धामी को बधाई एवं शुभकामना संदेश भेज रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम धामी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के चार साल पूरे होने पर बधाई संदेश भेजा है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री को एक शुभकामना संदेश भेजा। इसमें पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड लगातार विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बधाई संदेश में लिखा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से उत्तराखंड भी विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भी विकसित भारत के संकल्प के मुताबिक नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में चार धाम ऑल वेदर रोड की भी चर्चा की है। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड की मदद से चार धाम यात्रा को सुगम, सरल एवं सुरक्षित बनाने पर काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इसकी मदद से राज्य में रेल संपर्क को बढ़ाने के साथ ही मजबूत किया जा रहा है।

PM Modi badhai Sandesh


सीएम धामी की पीठ थपथपाई
प्रधानमंत्री ने बधाई संदेश भेजते हुए ना सिर्फ सीएम धामी की पीठ थपथपाई बल्कि उनकी तरफ से किए गए कार्यों पर भी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने राज्य में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों को सराहा। इसके साथ ही उन्होंने सीमांत क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयासों के लिए भी सीएम धामी की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों से ना सिर्फ राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिला है बल्कि इससे पलायन रोकने में भी काफी सहयोग हुआ है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से राज्य की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार की तरफ से किए गए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, स्टार्टअप्स को बढ़ावा एवं डिजिटल और हरित विकास जैसे महत्वपूर्ण मोर्चों पर सराहनीय प्रयास किए गए हैं।

चार साल बेमिसाल कार्यक्रम की शुरुआत
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को एक जनसभा की। देहरादून के परेड ग्राउंड में हुई इस जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता के सामने अपने चार सालों का हिसाब-किताब रखा। इस मौके पर उन्होंने चार सौ करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास भी किया। 23 मार्च से प्रदेश की बीजेपी सरकार ने तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसकी शुरुआत देहरादून के परेड ग्राउंड से की गई। यहां हुए ‘उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में भाजपा के अनेक मंत्री एवं विधायक मौजूद रहे।  इस मौके पर सीएम धामी ने 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *